एक तरह जहां राज्य सरकार 10 रूपए में सस्ता खाना मुहैया करवा रही हैं वहीं दूसरी तरफ रेलवे विभाग खराब खाने के मामले में चर्चित हो गया है। रेलवे स्टेशन पर बिकने वाला खाना खुले में ही रखा रहता है। ऐसे में उस खाने में कई प्रकार के कीड़े-मकौड़ों का गिरना आम सी बात है। मक्खियां, चीटिंया एवं धूल से बचाने के लिए खाने वाली वस्तुओं को ढककर भी नहीं रखा जाता है। साथ ही साथ रेलवे स्टेशन परिसर में कई बार आवारा जानवरों के आने और केंटिनों में खुले में रखी खाने की वस्तुओं पर मूंह मरने के चलते उस खाने वाली वस्तुओं से यात्रियों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। रेल सेवा भारत की जीवन रेखा है। रेल के माध्यम से करोड़ों लोग रोजाना यात्रा करते हैं। रोजाना सैकड़ों किलोमीटर यात्रा करने वाले लोगों के लिए रेल के अन्दर व स्टेशनों पर उपलब्ध खाने-पीने की वस्तुएं ही पेट भरने के लिए जरूरी होती है। स्टेशनों पर गंदगी तो पहले ही बहुत ज्यादा होती है जो रेलवे मैनेजमेंट के लिए चुनौती बनी हुई है। साफ सुथरा रेलवे स्टेशन केवल प्लेटफार्म के फर्श पर झाडू पोचे से नहीं बनता, बल्कि आसपास फैली गंदगी को खत्म करने व साफ सुथरा खाना मुहैया करवाना भी जरूरी है। खाने पीने की वस्तुओं की चैकिंग होना जरूरी है। नियमों की पालना न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु आम यात्रियों की शिकायतें तुरंत हल करने में प्रसिद्ध है। उन्हें सफाई के मामले की तरफ भी ध्यान देना होगा। देश के सभी नागरिक बराबर हैं।
Check Also
Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान
नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …
सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …
लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …
आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर
सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …
सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया