जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल में पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद भी उपस्थित रहते है, लेकिन जिला स्तरीय अधिकारी रात्रि चौपाल में जाना अपने पद की गरिमा के प्रतिकूल मानते हैं। जो कि उनकी संकीर्ण मानसिकता को घोषित करता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। कि वे जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। परन्तु जिला स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ ब्लाॅक लेवल अधिकारी को रात्रि चौपाल में भेजकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं।
इसी प्रकार राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर परिपत्र जारी कर यह निर्देशित किया गया है। कि कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी बिना कलेक्टर की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़े फिर भी कतिपय जिला स्तरीय अधिकारी बिना बताए मुख्यालय छोड़कर चले जाते है, जो कि अधिकारियों द्वारा कार्य के प्रति उदासीनता एवं अनुशासनहीनता का द्योतक है। जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने इस संबंध में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने एवं बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं।
Check Also
बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम
सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …
बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया