जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने के उद्देश्य से त्रैमासिक मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर का आयोजन नवीन न्यायालय भवन परिसर, रामेश्वरम् मोड़ के पास खण्डार में 10 सितम्बर को किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव प्रशान्त चौधरी ने बताया कि शिविर में सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विकलांगों/विशेष योग्यजनों को ट्राईसाइकिल/व्हीलचेयर एवं उनकी स्थिति के अनुरूप देय साधनों के लाभ आवश्यक कार्यवाही कर मौके पर ही दिलवाना, वरिष्ठ नागरिकों/वृद्धावस्था/विकलांगता पेंशन संबंधी लाभ, अनाथ बच्चों को लाभ दिलवाना, शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा के अवसर दिलवाना, राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभों से वंचित पात्र व्यक्तियों को आवश्यक लाभ इस योजना के माध्यम से दिलवाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों की स्टाले लगाई जाएंगी। जिस पर आमजन अपने सरकारी योजनाओं से जुड़े लाभों की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकेंगे।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया