Thursday , 23 July 2026
Breaking News

शिवाड़ में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव की प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में हुई बैठक

घुश्मेश्वर द्वादशवां ज्योतिर्लिंग शिवाड़ में 12 से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव (मेला) की प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिये जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा की अध्यक्षता तथा जिला पुलिस अधीक्षक मामनसिंह की उपस्थिति में बुधवार को शिवाड़ के अटल सेवा केन्द्र पर बैठक आयोजित की गई।

Meeting Administrative Distirct Collector Sawai Madhopur Mahashivratri Festival
बैठक में जिला कलेक्टर ने सहायक अभियन्ता विद्युत विभाग को महोत्सव के दौरान 24 घण्टे बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिये रिजर्व ट्रान्सफार्मर की व्यवस्था करने, ढ़ीले तारो को कसवाने के भी निर्देश दिए। इस पर विद्युत विभाग की ओर से बताया गया कि रोशनी के लिये कस्बे में जगह-जगह एलईडी लाइटें लगाई जा रही है तथा 125 केवी के 2 जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है।
जिला कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था के लिये मेले के दौरान दो टेंकर पीएचडी द्वारा एवं एक टेंकर पंचायत की ओर से तथा एक टेंकर ट्रस्ट की ओर से लगवाने के निर्देश दिए। मेले के दौरान कस्बे में पेयजल के लिये शिव मित्र मण्डली शिवाड़ द्वारा 3 प्याऊ अलग-अलग जगह पर लगाई जाएंगी।
जिला कलेक्टर ने मेले के दौरान श्रृद्धालुओं को आस पास के जिलों से पहुंचने में आसानी हो सके इसके लिये अतिरिक्त बसें लगाने के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ने अवगत कराया कि पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों की टीम तैयार है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महिला कांस्टेबल और ट्रैफिक पुलिस की संख्या को बढ़ाया जाएगा ताकि महिलाओं को मेले के दौरान अधिक सुरक्षा मिल सके एवं सुगम यातायात संचालित हो सके।
पुलिस अधीक्षक ने मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष को निर्देशित किया कि ट्रस्ट की ओर से 10 होम गार्ड भी उपलब्ध करवाए जाएं।
जिला कलेक्टर ने बैठक में मेले के दौरान 8-8 घण्टे की ड्यूटी डाॅक्टरों की राउण्ड द क्लोक लगवाने एवं एक एम्बूलेन्स मय पर्याप्त दवाईयों के मेडिकल टीम सहित 24 घण्टे लगवाने के चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत को निर्देशित किया है कि मेले के दौरान एक अग्निशमन वाहन मय स्टाफ के 24 घण्टे उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करवाए।
मेले के दौरान यात्रियों एवं दुकानदारों को खुले में शौच करने से रोकने के लिए पांच शौचालयों की व्यवस्था ग्राम पंचायत की ओर से एवं पांच शौचालय ट्रस्ट की ओर से करने के लिये के निर्देश संबंधित को दिए।
मेले के दौरान लगातार पाॅलिथीन जब्ती व अन्य आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने अवगत कराया कि मेले के दौरान स्वच्छता बनाये रखने के लिये 60 कचरा पात्र भी रखवाए जाएंगे।

चौथ का बरवाड़ा से शिवाड़ मार्ग पर लगेंगे स्पीड ब्रेकर:
जिला कलेक्टर ने बैठक में बताया कि चौथ का बरवाड़ा से शिवाड़ मार्ग पर विकट मोड़ होने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी निर्देश दिए कि इस मार्ग के विकट मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं ताकि लोगों को संभावित दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !