Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सर्दी में पानी की किल्लत ने जीनापुर की महिलाओं को गर्माया

कड़ाके की सर्दी में पानी की किल्लत ने जीनापुर गांव की महिलाओं को गर्मा रखा है। रोज-रोज पानी की परेशानी को देखते हुए आज जीनापुर गांव की महिलाओं ने जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा को पानी की परेशानी से अवगत कराते हुए कहा कि हमारे गांव में पिछले कई दिनों से पानी की समस्या है। कई बार गांव के सरपंच को समस्या से अवगत भी कराया जा चुका है लेकिन समस्या हल नहीं हो रही है। हमें रोजाना दूर से पानी लाना पड़ता है जिसकी वजह से हमें काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

Water Crisis Cold Problem Protest District Collector Sawai Madhopur women  village aware Sarpanch
वहीं महिलाओं ने बताया कि अभी सर्दी में ही यह आलम है तो गर्मी के दिनों में हमारा क्या होगा। ऐसे में महिलाओं ने सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले हमसे मुक्तिधाम में हैंडपंप लगवाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक हैंड पंप नहीं लगा है।
मामले की नजाकत को देखते हुए जिला कलेक्टर ने महिलाओं से कहा कि आप अपनी समस्या से खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल को अवगत कराएं उनके पास इस तरह के कार्यों के लिए बजट आता है।
इस मौके पर इंदिरा बाई, पूजा जांगिड़, मीनाक्षी देवी, शान्ति बाई सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !