Monday , 1 July 2024
Breaking News

पर्युषण पर्व के तहत आज मनाया जाएगा उत्तम आर्जव धर्म

पर्युषण पर्व के तहत आज उत्तम आर्जव धर्म मनाया जाएगा। इसके साथ ही सेवा मण्डल के तत्वावधान में चमत्कारजी परिसर आलनपुर में सेवा मण्डल के मंत्री नरेश कासलीवाल के संयोजन में जैन धार्मिक हाऊजी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।
पर्युषणपर्व के दूसरे दिन सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा उत्तम मार्दव धर्म तथा जैन धर्म के 7वें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का गर्भ कल्याणक हर्षोल्लास के साथ मानाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत स्थित जिनालयों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन के अनुसार उत्तम मार्दव धर्म के मांगलिक अवसर पर शहर स्थित सुपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन भसावड़ियान मन्दिर में नगेन्द्र कासलीवाल के सान्निध्य में दिव्य मंत्रोच्चार से जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक किया गया। विश्व शांति एवं सुख-समृद्धि की कामना के साथ वृहद शांतिधारा की गई। चित्रा कासलीवाल, मैना बाकलीवाल शशि कासलीवाल के संयुक्त निर्देशन में इन्द्र- इन्द्राणियों द्वारा अष्ट द्रव्यों से विशेष रूप से उत्तम मार्दव धर्म दशलक्षण मण्डल विधान की संगीतमय पूजन कर मंडल पर 12 अर्घ्य समर्पित किए। साथ ही भगवान सुपार्श्वनाथ की पूजन कर गर्भ कल्याणक का अर्घ्य मंत्रोच्चारपूर्वक उत्साह के साथ चढ़ाया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

एक लाख रुपए की साइबर ठ*गी करने वाला एक वर्ष से फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर:- साइबर थाना पुलिस द्वारा एक लाख रुपए की ठ*गी करने वाले एक साल …

माथुर वैश्य समाज का रक्तदान शिविर हुआ आयोजित

सवाई माधोपुर:- अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के अन्तर्गत राजस्थान मंडलीय परिषद की शाखा सभा …

जहीर इकबाल से शादी के लिए धर्म नहीं बदलेगी सोनाक्षी सिन्हा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कल यानि 23 जून 2024 को मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल के …

पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार ने लागू किया नया कानून, 10 साल की जेल, 1 करोड़ रुपए जुर्माना

नई दिल्ली:- नीट और यूजीसी-नेट परीक्षा को लेकर छिड़े विवाद के बीच केंद्र सरकार ने …

अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक डंपर जप्त, आरोपी गिरफ्तार

रवांजना डूंगरथाना पुलिस ने अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक डंपर जब्त किया है। …

Leave a Reply Cancel reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version