Thursday , 22 October 2026
Breaking News

2 दिवसीय मल्टीस्पेशियलिटी निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर

दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी प्रबन्ध समिति आलनपुर एवं मेदान्ता-द-मेडिसिटी गुरूगांव के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय प्रेमकुमार पाटनी की स्मृति में आयोजित 2 दिवसीय मल्टीस्पेशियलिटी निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का शुभारम्भ चमत्कारजी मंदिर परिसर में भगवान महावीर की तस्वीर के समक्ष महेन्द्र पाटनी, एडवोकेट लालचन्द कासलीवाल सहित चिकित्सकों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।

Multi Speciality Free check up camp Digamber Jain Jainsim medical camp
इस अवसर पर हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. नगेन्द्रसिंह चौहान ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए तंबाकू, धुम्रपान, मदिरा सेवन को रोगों का जनक बताया। वहीं अनियमित व व्यस्तता भरी जीवनशैली, जंक फूड, तनाव से हृदय रोग बढ़ने की बात कही। उन्होंने चिकित्सकीय सलाह देते हुए कहा कि संयमित दिनचर्या, नियमित भ्रमण की आदत, 40 की उम्र के पश्चात् समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की सलाह दी।
सकल दिगम्बर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि शिविर में दिल्ली मेदान्ता अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. नगेन्द्रसिंह चौहान, डाॅ. एस.के. तनेजा, डाॅ. विशाल भण्डारी, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुशील प्रकाश एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ. राकेश कुमार ने हृदय रोगी 160, न्यूरो रोगी 29, कैंसर रोगी 5 कुल पंजीकृत 194 रोगियों को निःशुल्क परामर्श दिया। वहीं उनके साथ आई टीम के सदस्यों ने ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, ईको सहित 13 महिलाओं की मेमोग्राफ्री की निःशुल्क जांच की गई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने शिविर का निरीक्षण किया और अपने स्वास्थ्य की भी जांच करवाई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !