Saturday , 7 March 2026
Breaking News

झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने के मामले में 5 शिक्षक सस्पेंड

झालावाड़: राजस्थान में झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पीपलोदी सरकारी स्कूल की छत गिरने से 8  बच्चों की मौ*त हो गई है। वहीं 27 घायलों में से 8 की हालत गंभीर है। मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी सरकारी स्कूल की क्लास में शुक्रवार सुबह बच्चे बैठे थे, तभी कमरे की छत ढह गई और 35 बच्चे दब गए थे। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाकर बच्चों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

 

5 teachers suspended in the case of roof collapse of government school in Jhalawar

 

 

मनोहरथाना हॉस्पिटल के अनुसार 5 बच्चों की मौ*त मौके पर ही हो गई थी, वहीं 3 ने इलाज के दौरान द*म तोड़ा। हा*दसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है। इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग ने पांच शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी नरसी मीणा ने आदेश जारी करते हुए इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

 

मानवाधिकार आयोग सख्त, 5 शिक्षक निलंबित:

हा*दसे के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल की हेडमास्टर मीना गर्ग और शिक्षकों जावेद अहमद, रामविलास लववंशी, कन्हैयालाल सुमन, और बद्रीलाल लोधा को निलंबित कर दिया है। दूसरी ओर, राजस्थान मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए झालावाड़ जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षा निदेशक, और एसपी को नोटिस जारी कर 7 अगस्त तक अनुपालन रिपोर्ट मांगी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !