Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अचानक बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार रात को कुछ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियों में बदलाव किया है। तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह सीवी आनंद बोस की जगह लेंगे। आनंद बोस ने इससे पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। वहीं, रिटायर्ड लेफ़्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है।

 

Governors of these states including Bihar and Bengal have been changed, see the complete list

 

 

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

 

 

पूर्व भारतीय राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नंद किशोर यादव को नगालैंड का नया राज्यपाल बनाया गया है।

 

Vinai Kumar Saxena, Lt. Governor of Delhi appointed as Lt. Governor of Ladakh.

Taranjit Singh Sandhu appointed as Lt. Governor of Delhi.

Shiv Pratap Shukla, Governor of Himachal Pradesh appointed as Governor of Telangana.

Jishnu Dev Varma, Governor of Telangana appointed as Governor of Maharashtra.

Nand Kishore Yadav appointed as Governor of Nagaland.

Lt. General (Retired) Syed Ata Hasnain appointed as Governor of Bihar.

R.N. Ravi, Governor of Tamil Nadu appointed as Governor West Bengal.

Rajendra Vishwanath Arlekar, Governor of Kerala to discharge the functions of Governor of Tamil Nadu.

Kavinder Gupta, Lt. Governor of Ladakh appointed as Governor of Himachal Pradesh.

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !