Saturday , 19 September 2026
Breaking News

जेसीबी चलाने के बदले मांगे 1 लाख रुपए महीने, एसीबी ने 10 हजार की रि*श्वत लेते 3 फॉरेस्ट गार्ड को दबोचा  

कोटा/बूंदी: कोटा (Kota) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बूंदी (Bundi) जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए वन विभाग (Forest Department) के तीन फॉरेस्ट गार्डों (Forest Guards) को 10 हजार रुपए रि*श्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य फॉरेस्ट गार्ड को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई बरदा डेम स्थित वन विभाग चौकी पर की गई।

 

ACB Action on 3 forest guards in bundi JCB 16 June 26 Vikalp Times

 

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह बूंदी जिले के लक्ष्मीपुरा क्षेत्र में जेसीबी (JCB) मशीन से खेत सुधार और खाद डालने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने मशीन संचालित करने देने के बदले एक लाख रुपए प्रतिमाह रि*श्वत की मांग की। साथ ही रकम नहीं देने पर जेसीबी मशीन जब्त करने की ध*मकी भी दी गई। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया।

 

 

 

जांच के दौरान आरोपियों द्वारा 50 हजार रुपए प्रतिमाह रि*श्वत मांगने की पुष्टि हुई। इतना ही नहीं, सत्यापन प्रक्रिया के दौरान आरोपियों ने परिवादी से 5 हजार रुपए भी वसूल लिए थे। इसके बाद पुलिस निरीक्षक चंद्रकंवर के नेतृत्व में एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान फॉरेस्ट गार्ड रूपाराम, रामावतार और विजेंद्र को परिवादी से 10 हजार रुपए रि*श्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं साबूलाल नामक एक अन्य फॉरेस्ट गार्ड को लक्ष्मीपुरा चौकी से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसीबी ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Kota Mayoral Election News Update Nagar Nigam Vikalp Times

कोटा मेयर चुनाव: आखिरकार BJP को भी करनी पड़ी बाड़ेबंदी, डिप्टी मेयर की डिमांड से फंसा पेंच

कोटा: नगर निगम (Nagar Nigam Kota) के मेयर चुनाव (Mayor Election) को लेकर कोटा (Kota) …

Sharfuddin Baig appointed as the new Registrar of Maulana Azad University, Jodhpur Vikalp Times

मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नए रजिस्ट्रार बने शरफुद्दीन बेग

जोधपुर: राजस्थान शिक्षा सेवा (Rajasthan Education Service) के वरिष्ठ अधिकारी रहे शरफुद्दीन बेग (Sharafuddin Baig) …

Sand Mining Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बजरी माफियाओं पर बड़ा एक्शन, डंपर-बोलेरो जब्त, 2 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Rawanjana Dungar Police Station) ने …

Nagar Nikay CHunav bonli khandar sabhapati Bamanwas mla Indira Meena Police Sawai Madhopur Vikalp Times

इंदिरा मीणा पहुंचीं पुलिस के पास, दो पार्षदों को बंधक बनाने का लगाया आरोप

सवाई माधोपुर: नगर निकायों (Nagar Nikay) के सभापति (Chairman) और अध्यक्ष पद के चुनाव से …

BC Kota Aam aadmi party police Vikalp Times

कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की ठ_गी, 8 से 10 करोड़ की ठ_गी का दावा

कोटा: Kota जिले के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बीसी यानी चिट-फंड संचालन के नाम पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !