Wednesday , 4 November 2026
Breaking News

बहादुर बहन ने बचाई भाई की जान, रात के अंधेरे में पैंथर से भिड़ी, 15 मिनट तक लड़ी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) क्षेत्र के टोडरा गांव में सोमवार देर रात एक बहादुर बहन ने अपनी जान जोखिम में डालकर भाई को पैंथर (Panther) के ह*मले से बचा लिया। घटना रात करीब 1 बजे की है, जब रणथंभौर (Ranthambore) की फलौदी रेंज से निकला एक पैंथर गांव की आबादी में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पैंथर तीन मकानों की छतों को पार करते हुए बद्रीलाल गुर्जर के करीब 15 फीट ऊंचे मकान की छत पर पहुंचा, जहां परिवार के लोग सो रहे थे।

Brave sister saves brothers life panther Sawai Madhopur 17 June 26 Vikalp Times

इसी दौरान पैंथर ने सो रहे राज गुर्जर के सिर को जबड़ों में दबोच लिया। भाई की चीख सुनकर बहन राधा की नींद खुल गई। सामने पैंथर को देखकर भी उसने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत भाई को बचाने के लिए उससे भिड़ गई। राधा के अनुसार पैंथर राज को घसीटते हुए मकान के अंतिम छोर तक ले गया, लेकिन वह लगातार उसका मुकाबला करती रही।

शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की आवाज और राधा के साहस के आगे पैंथर (Wildlife Animal) आखिरकार पीछे हट गया और राज की जान बच गई। घायल युवक का उपचार कराया गया है। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है, वहीं राधा की बहादुरी की हर ओर सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कुछ सेकंड और देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !