Saturday , 19 September 2026
Breaking News

कमीशन के लालच में साइबर ठ*गों को दिया बैंक खाता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठ*गी में उपयोग किए जा रहे बैंक खाते (Bank Account) के धारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने और उसके बदले कमीशन लेने का आरोप है।

 

Mantown Police Sawai Madhopur News Bank Account 16 June 26 Vikalp Times

 

 

सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur Sp IPS Jyeshtha maitrei) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Sawai Madhopur) विजयसिंह एवं जयप्रकाश अटल तथा वृत्ताधिकारी शहर (CO Sawai Madhopur) के सुपरविजन में मानटाउन थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने हनुमान पुत्र कंचन बंजारा (27) निवासी पचीपल्या पोस्ट आटून कला, थाना मानटाउन, सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

पुलिस (Police) के अनुसार संदिग्ध बैंक खातों के विश्लेषण के दौरान आरोपी के खाते में साइबर ठ*गी से संबंधित राशि का लेन-देन होना पाया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया था और इसके बदले कमीशन प्राप्त करता था। आरोपी का बैंक खाता साइबर ठगी से प्राप्त रकम के संग्रहण और हस्तांतरण के लिए म्यूल अकाउंट (Mule Account) के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

 

 

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि साइबर ठ*ग डिजिटल अ*रेस्ट, लोन ऑफर, मनी हेल्प, होटल रेटिंग और विभिन्न सर्विस चार्ज के नाम पर लोगों को झां*से में लेकर ठ*गी करते थे तथा ठ*गी की रकम आरोपी के खाते में जमा करवाई जाती थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर साइबर ठ*गी नेटवर्क के अन्य सदस्यों और लेन-देन की जांच कर रही है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Kota Mayoral Election News Update Nagar Nigam Vikalp Times

कोटा मेयर चुनाव: आखिरकार BJP को भी करनी पड़ी बाड़ेबंदी, डिप्टी मेयर की डिमांड से फंसा पेंच

कोटा: नगर निगम (Nagar Nigam Kota) के मेयर चुनाव (Mayor Election) को लेकर कोटा (Kota) …

Sharfuddin Baig appointed as the new Registrar of Maulana Azad University, Jodhpur Vikalp Times

मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नए रजिस्ट्रार बने शरफुद्दीन बेग

जोधपुर: राजस्थान शिक्षा सेवा (Rajasthan Education Service) के वरिष्ठ अधिकारी रहे शरफुद्दीन बेग (Sharafuddin Baig) …

Sand Mining Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बजरी माफियाओं पर बड़ा एक्शन, डंपर-बोलेरो जब्त, 2 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Rawanjana Dungar Police Station) ने …

Nagar Nikay CHunav bonli khandar sabhapati Bamanwas mla Indira Meena Police Sawai Madhopur Vikalp Times

इंदिरा मीणा पहुंचीं पुलिस के पास, दो पार्षदों को बंधक बनाने का लगाया आरोप

सवाई माधोपुर: नगर निकायों (Nagar Nikay) के सभापति (Chairman) और अध्यक्ष पद के चुनाव से …

Where is the BJP Parshad Wife appeals to SP Jyeshtha Maitreyi to help locate him Sawai Madhopur Vikalp Times

BJP पार्षद कहां हैं? पत्नी ने SP ज्येष्ठा मैत्रेयी से लगाई तलाश की गुहार

सवाई माधोपुर: खंडार (Khandar) नगरपालिका (Nagar Palika) में 21 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष पद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !