Sunday , 7 June 2026
Breaking News

1.5 करोड़ की लागत से बनेगा सद्भावना मंडप भवन

नगर परिषद द्रारा आयोजित फुटपाथ एवं नगर परिषद परिसर में सदभावना मंडप भवन निर्माण कार्य शिलान्यास कार्यक्रम रखा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मानसिंह गुर्जर थे। अध्यक्षता नगर परिषद सभापति संगीता बोहरा ने की।विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, उपसभापति दीपक सिंघल, जिला महामंत्री जमनालाल वैष्णव, नगर परिषद आयुक्त जितेंद्र शर्मा, सद्भावना आर्चीटेक्ट सुनील शर्मा, अल्पसख्यक अधिकारी बी.एल.बैरबा मंचासीन थे।

Building built cost 1.5 crores city council

र्वप्रथम विधायक मानसिंह गुर्जर ने विधिवत पूजा अर्चना कर भूमि पूजन कर सदभावना मंडप भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस मौके पर विधायक गुर्जर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अमृत योजना अंतर्गत 2 करोड़ की लागत से फ़व्वारा चौक से सालोदा मोड़ की ओर मुख्य सड़क के दोनों ओर 1.5 मीटर चौड़े टाइल्स से फुटपाथ बनकर तैयार होंगा। जिस पर पैदल चलने वाले यात्री आराम से बिना ट्राफिक के रूकावट के आवागमन कर सकेंगे। साथ ही 1.5 करोड़ की लागत से नगर परिषद परिसर में 3 मंजिला सद्भावना मंडप भवन का निर्माण किया जाएगा।
कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति संगीता बोहरा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर परिषद में इतना बड़ा कार्य विधायक महोदय की श्रेष्ठतम सोच व अथक मेहनत के कारण पूरा होंगा। जिसकी नींव आज रखी गई। अपने कीमती समय में से समय निकलकर पधारे सभी अतिथियों का, पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों को कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार भी प्रकट किया।
मीडिया प्रभारी आर सी गुर्जर ने बताया कि मिट्ठू सिंह गुर्जर, रामसिंह खटाना, बाबूलाल सैकेट्री, कौशल बोहरा, राजेन्द्र जागिड़, कैलाश गुप्ता व अन्य कई लोग मौजूद रहे।
तथा मंच संचालन पस सदस्य घनश्याम शर्मा ने किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !