Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को 3 लाख रुपये रि*श्वत लेते दबोचा 

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी करौली ईकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए भवानी सिंह मीणा अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग हिण्डौन सिटी जिला करौली को 3 लाख रूपये रि*श्वत राशि उसके कब्जे से मकान के अन्दर बैडरूम में बिछे डबल बैड के उपर बिछी चादर पर रखी हुई को बरामद कर रंगे हाथों गिर*फ्तार किया है।

 

Karauli ACB Action on PWD Executive Engineer Hindaun City

 

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी करौली को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी से उसकी फर्म मैसर्स संतोष कन्ट्रक्शन कम्पनी नसिया कॉलोनी गंगापुर सिटी द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में सार्वजनिक निर्माण विभाग हिण्डौन सिटी प्रथम व द्वितीय में टेंडर प्राप्त कर कराये गये पेच रिपेंरिंग कार्यों की 43.19 लाख में से 10 लाख रुपये का बिल बनाकर 8.35 लाख का फर्म को भुगतान करने एवं शेष राशि का भी स्वंय द्वारा भुगतान कराने की कहकर बतौर कमीशन 3 लाख रुपये रि*श्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

 

 

 

जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में जगदीश भारद्वाज पुलिस निरीक्षक एसीबी करौली द्वारा ट्रेप कार्यवाही की गई। आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !