Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन से भारत बनेगा शुद्ध ईंधन का निर्यातक

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में उच्च शिक्षा में अध्ययनरत स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं एवं प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के नवीनतम प्रयास ग्रीन हाइड्रोजन ऊर्जा एवं उद्यमिता से परिचित कराने हेतु “ए स्टैप टुवड्र्स सस्टेनेबल फ्यूचर: ग्रीन हाइड्रोजन, एंटरप्रेन्योरशिप एंड एसडीजी विषय पर आज शुक्रवार को प्रातः 11.30 बजे से ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

 

कार्यशाला का शुभारंभ संरक्षक एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह, संयोजक डॉ. अमरनाथ अग्रवाल एवं कार्यशाला प्रभारी डॉ. प्रेम सोनवाल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ। प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने अपने स्वागत भाषण में नवीनीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन ऊर्जा और भारत को ईंधन का शुद्ध निर्यातक बनाने हेतु एक कार्यक्रम राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन एवं स्टार्टअप के बारे में बताया। प्राचार्य ने बताया कि भारत में हरित हाइड्रोजन के उत्पादन हेतु भौगोलिक स्थिति अनुकूल होने के साथ-साथ धूप और हवा की प्रचुर उपलब्धता है। कार्यशाला के संयोजक डॉ. अमरनाथ अग्रवाल ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया और कार्यशाला का महत्व बताते हुए कार्यशाला का सफल संचालन किया।

 

National Green Hydrogen Mission will make India an exporter of clean fuel

 

कार्यशाला के प्रभारी एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रेम सोनवाल ने गांधीजी के कथन- ‘धरती पर सभी की आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त संसाधन हैं, उनके लालच के लिए नहीं।’ से अपनी बात प्रारम्भ की। इन्होंने बताया कि तेजी से खत्म हो रहे प्राकृतिक संसाधन एवं पर्यावरण प्रदूषण, ग्रीन हाइड्रोजन ऊर्जा, सतत विकास लक्ष्यों पर जानकारी दी। मुख्य वक्ता इंजीनियर पुनीत अग्रवाल, प्रॉजेक्ट क्वॉलिटी लीड, आयरलैंड ने हाइड्रोजन ऊर्जा का परिचय, ग्रीन हाइड्रोजन ऊर्जा का उत्पादन एवं उसका तुलनात्मक अध्ययन, ग्रीन हाइड्रोजन की प्राप्ति में आने वाली चुनौतियां, भारत जैसे देशों में इसकी प्रचुर सम्भावना, दक्ष कौशल की आवश्यकता एवं कैरियर अपॉर्चुनिटी, उद्यमिता के विभिन्न अवसर और सतत विकास के लक्ष्य की प्राप्ति पर पीपीटी एवं विडियो के जरिए विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।

 

 

कार्यशाला में मुख्य वक्ता इंजीनियर पुनीत अग्रवाल ने ग्रीन हाइड्रोजन ऊर्जा के प्रति जागरूकता हेतु एक ऑनलाइन प्रश्नावली का भी आयोजन गूगल फॉर्म द्वारा किया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यशाला के इंटररेक्शन सत्र में दिल्ली से एच के अग्रवाल की जिज्ञासा पर मुख्य वक्ता ने अपने विचार प्रकट किये। कार्यशाला को सफल बनाने में योगदान आयोजन समिति के सदस्यों का योगदान रहा। कार्यशाला का लाइव आयोजन गूगल मीट एवं यूट्यूब लिंक के द्वारा किया गया। कार्यशाला में भारत के विभिन्न राज्यों तमिलनाडु, महाराष्ट्र, झारखंड, असम, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश एवं मलेशिया से लगभग 700 प्रतिभागियों ने गूगल मीट एवं यूट्यूब लिंक द्वारा भाग लिया। कार्यशाला के अंत मे कार्यशाला के प्रभारी डॉ. प्रेम सोनवाल कार्यशाला में जुड़े रहे सहभागियों का कार्यशाला को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !