Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन तिथि बढ़ाई

जयपुर: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के निर्देश पर विभाग ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 12 अप्रैल, 2025 कर दिया है। निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव बचनेश अग्रवाल ने बताया कि छात्रों की मांग पर आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी ऑनलाईन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन पत्र कर सकते हैं।

 

 

Application date extended in Chief Minister Anupriti Coaching Scheme

 

 

अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा जैसे आरपीएससी द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर एवं पूर्व में 3600 ग्रेड पे तथा वर्तमान में पे मेट्रिक्स में पे लेवल-10 एवं ऊपर की अन्य परीक्षाएँ, इंजीनियरिंग/मेडिकल प्रवेश परीक्षा, रेलवे रिक्रूटमेन्ट बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित परीक्षाएं, आरएसएसबी द्वारा आयोजित परीक्षा जैसे पटवारी, कनिष्ठ सहायक हेतु पूर्व की ग्रेड पे 2400 तथा वर्तमान पे लेवल 5 से ऊपर तथा पूर्व की ग्रेड पे 3600 एवं पे लेवल 10 से कम की अन्य परीक्षाएँ, क्लैट परीक्षा, बैकिंग/बीमा की विभिन्न परीक्षाएँ, सीए एफसी सीयूइटी, सीएस इइटी+सीयूइटी, सीएमए एफसी+सीयूइटी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा यह अनूठी योजना संचालित की जा रही है।

 

 

 

 

निदेशक ने बताया कि आवेदक (विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in के प्रावधानों के अनुसार पात्र अभ्यर्थी कोचिंग किये जाने हेतु अपने आवेदन SSO Portal (https://sso.rajasthan.gov.in) द्वारा विभागीय CM Anuprati Coaching Icon पर क्लिक कर 3 अप्रैल 2025 से 12 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !