Thursday , 23 April 2026
Breaking News

लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, 30 नेताओं ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, 30 नेताओं ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली:- नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए थे। 2019 में नरेंद्र मोदी दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने। अब 2024 में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है।

 

 

Narendra Modi became Prime Minister for the third consecutive time, 30 leaders took oath as cabinet ministers.

 

 

नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए गठबंधन ने 543 में से 293 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई है, लेकिन इस बार बीजेपी को अकेले दम पर बहुमत हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई है। बीजेपी का 400 पार का सपना अधूरा ही रह गया।

 

Narendra Modi became Prime Minister for the third consecutive time, 30 leaders took oath as cabinet ministers 1

 

 

नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। पिछली सरकार में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री का पद संभाल चुके हैं। 2014 में बीजेपी सरकार बनने के बाद राजनाथ सिंह गृह मंत्री बने थे। राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद चुने गए हैं।

Narendra Modi became Prime Minister for the third consecutive time, 30 leaders took oath as cabinet ministers 2

अमित अनिल चंद्र शाह ने तीसरे नंबर पर केबिनेट मंत्री के पद की शपथ ली है। पिछली सरकार में अमित शाह ने केंद्रीय गृह मंत्री का पद संभाला था। अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं।

Narendra Modi became Prime Minister for the third consecutive time, 30 leaders took oath as cabinet ministers 3

अमित शाह के बाद नितिन गडकरी ने चौथे नंबर पर शपथ ली है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से सांसद चुने गए हैं।

Narendra Modi became Prime Minister for the third consecutive time, 30 leaders took oath as cabinet ministers 4

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। जेपी नड्डा फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। इसके साथ ही जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के रार्ष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

Narendra Modi became Prime Minister for the third consecutive time, 30 leaders took oath as cabinet ministers 5

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। शिवराज सिंह मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।

Narendra Modi became Prime Minister for the third consecutive time, 30 leaders took oath as cabinet ministers 6

निर्मला सीतारमण ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। पिछली सरकार में निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्री का पद संभाला है। निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। अभी निर्मला सीतारमण राज्यसभा सांसद हैं।

Narendra Modi became Prime Minister for the third consecutive time, 30 leaders took oath as cabinet ministers 7

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। मनोहर लाल पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। खट्टर ने मार्च में हरियाणा के सीएम पद से इस्तीफा दिया। मनोहर लाल हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।

Narendra Modi became Prime Minister for the third consecutive time, 30 leaders took oath as cabinet ministers 8

जेडीएस के एस डी कुमारस्वामी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। कुमारस्वामी कर्नाटक के पूर्व सीएम रह चुके हैं। 18वें लोकसभा चुनाव में कुमारस्वामी ने कर्नाटक की मांड्या सीट से जीत दर्ज की है। कुमारस्वामी भारत के पूर्व पीएम एच डी दैवगौड़ा के बेटे हैं।

पीयूष गोयल ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है।पीयूष गोयल उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। पीयूष गोयल नरेंद्र मोदी की पहली दोनों सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। धर्मेंद्र प्रधान पीएम मोदी की पिछली दोनों सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वो पेट्रोलियम मंत्री और शिक्षा मंत्री का पद संभाल चुके हैं। ओडिशा की संबलपुर सीट से धर्मेंद्र प्रधान लोकसभा सांसद चुने गए हैं।

बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। जीतनराम मांझी पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। वो गया लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।

जेडीयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। ललन सिंह पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट से ललन सिंह सांसद चुने गए हैं। ललन सिंह बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

सर्बानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। पिछली सरकार में भी सोनोवाल कैबिनेट मंत्री थे। सोनोवाल असम के सीएम भी रह चुके हैं। डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से सोनोवाल सांसद चुने गए हैं।

वीरेंद्र कुमार ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। वीरेंद्र कुमार नरेंद्र मोदी की पहली दो सरकारों में भी मंत्री रह चुके हैं।

टीडीपी के राममोहन नायडू ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। राममोहन रायडू आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम सीट से लोकसभा सांसद चुने गए हैं।

प्रह्लाद जोशी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। प्रह्लाद जोशी नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

जुएल उरांव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। जुएल उरांव ओडिशा की सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। जुएल उरांव पीएम मोदी की पहली सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

गिरिराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। गिरिराज सिंह बिहार की बेगुसराए सीट से सांसद चुने गए हैं। गिरिराज सिंह पीएम मोदी की पहली दोनों सरकारों में मंत्री रह चुके हैं।

अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। अश्विनी वैष्णव पिछली सरकार में रेल मंत्री रहे हैं। वो ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। सिंधिया मध्य प्रदेश की गुना सीट से सांसद चुने गए हैं। वो चौथी बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं। सिंधिया नरेंद्र मोदी की सरकार में दूसरी बार मंत्री बनने के अलावा यूपीए सरकार की दोनों सरकारों में मंत्री रहे हैं। 2020 में सिंधिया कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। हालांकि 2019 में सिंधिया गुना से लोकसभा चुनाव हार गए थे।

भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। भूपेंद्र यादव राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। भूपेंद्र यादव पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वो दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत पीएम मोदी की पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। अन्नपूर्णा देवी झारखंड के कोडरमा से सांसद हैं। अन्नपूर्णा देवी दूसरी बार केंद्र सरकार में मंत्री बनी हैं।

किरेन रिजिजू ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से लोकसभा सांसद चुने गए हैं। रिजिजू दो बार राज्यमंत्री और एक बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

हरदीप सिंह पुरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। हरदीप सिंह पुरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। वो नरेंद्र मोदी की पहली दोनों सरकारों में भी मंत्री रहे हैं।

मनसुख मांडविया ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। पिछली सरकार में मनसुख मांडविया स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। गुजरात की पोरबंदर लोकसभा सीट से मनसुख मांडविया पहली बार सांसद चुने गए हैं। हालांकि दो बार मनसुख मांडविया राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।

जी किशन रेड्डी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से जी किशन रेड्डी लोकसभा सांसद चुने गए हैं।  नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में भी जी किशन रेड्डी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

लोक जनशक्ति (रामविलास) के चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। चिराग पासवान पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं। चिराग पासवान बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। एलजेपी (रामविलास) के पांच सांसदों को 18वें लोकसभा चुनाव में जीत मिली है और उनकी पार्टी का स्ट्राइक रेट 100 फीसदी रहा है।

सीआर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। सीआर पाटिल गुजरात के नवसारी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। सीआर पाटिल पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं।

इन नेताओं ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ:-

राव इंद्रजीत सिंह: राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से छठी बार सांसद चुने गए हैं। इंद्रजीत सिंह नरेंद्र मोदी की पिछली दोनों सरकारों में मंत्री रह चुके हैं।

जितेन्द्र सिंह: जितेन्द्र सिंह उधमपुर सीट से सांसद चुने गए हैं। जीतेंद्र सिंह नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

अर्जुन राम मेघवाल:- अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से सांसद हैं। नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

प्रताप राव गणपत राव माधव:- प्रताप राव गणपत राव माधव शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के सांसद हैं। उन्होंने बुलढाना लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। वो पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं।

जयंत चौधरी:- जयंत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष हैं और राज्यसभा सांसद हैं। जयंत चौधरी की पार्टी के लोकसभा में दो सांसद हैं। इस साल की शुरुआत में जयंत चौधरी एनडीए गठबंधन का हिस्सा बने।

इन नेताओं ने ली राज्य मंत्री की शपथ:-

जितिन प्रसाद:- जितिन प्रसाद पीलीभीत से लोकसभा सांसद चुने गए हैं। वो यूपीए सरकार में भी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। जितिन प्रसाद यूपी सरकार में भी मंत्री रहे हैं।

श्रीपद यशो नाइक:- यशो नाइक नॉर्थ गोवा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। यशो नाइक नरेंद्र मोदी की पिछली दो सरकारों में मंत्री रह चुके हैं।

पंकज चौधरी:- पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश की महाराजगंज लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।

कृष्ण पाल:- कृष्ण पाल हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। कृष्ण पाल नरेंद्र मोदी की पिछली दो सरकारों में भी मंत्री रह चुके हैं।

रामदास अठावले:- आरपीआई के रामदास आठवले नरेंद्र मोदी की पिछली दोनों सरकारों में मंत्री रहे हैं।

रामनाथ ठाकुर:- रामनाथ ठाकुर जेडीयू के राज्यसभा सांसद हैं और भारत रत्न कपूरी ठाकुर के बेटे हैं।

नित्यानंद राय:- नित्यानंद राय ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। नित्यानंद राय बिहार के उजियारपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

अनुप्रिया पटेल:- अपना दल (सोनेलाल) की अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश की मिर्ज़ापुर लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई हैं।

सुरेश गोपी:- केरल के बीजेपी के इकलौते सांसद हैं।

वी सोमन्ना:- कर्नाटक की तुमकुर सीट से चुने गए हैं।

टीडीपी सांसद चंद्रशेखर पेम्मासानी:- आंध्र प्रदेश की गुंटूर सीट से लोकसभा सांसद हैं।

एसपी सिंह बघेल:- उत्तर प्रदेश की आगरा सीट से चुने गए हैं।

शोभा करांदलाजे:- कर्नाटक के बेंगलुरु उत्तर से सांसद हैं।

कीर्तिवर्धन सिंह:- उत्तर प्रदेश की गोंडा सीट से सांसद हैं।

बीएल वर्मा:- बीएल वर्मा बीजेपी सांसद हैं और उत्तर प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं।

शांतनु ठाकुर:- पश्चिम बंगाल के बनगांव से चुनाव जीते हैं।

एल मुरुगन:- बीजेपी के एल मुरुगन तमिलनाडु के नीलगिरी से चुनाव हार गए थे। उन्हें डीएमके के ए राजा ने दो लाख से अधिक वोटों से हराया था।

अजय टम्टा:- अजय टम्टा बीजेपी नेता हैं और उत्तराखंड के अल्मोड़ा से जीते हैं।

बंडी संजय कुमार:- तेलंगाना की करीमनगर से सांसद हैं।

इनके अलावा कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास, रक्षा खडसे, सुकांता मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा, निमुबेन बंभानिया, मुरलीधर मोहोल, जार्ज कुरियन और पबित्रा मार्गेरिटा शामिल है।

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !