Saturday , 5 September 2026
Breaking News

विशेष योग्यजन मोहम्मद शाकिर बने आत्मनिर्भरता की मिसाल

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार द्वारा संचालित विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना न केवल जरूरतमंदों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, बल्कि उनके सपनों को नई उड़ान भी दे रही है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण है दोंदरी, करमोदा (सवाई माधोपुर) निवासी मोहम्मद शाकिर खान, जो 40 प्रतिशत लोकोमोटर डिसेबिलिटी (शारीरिक निःशक्तता) से ग्रस्त हैं, लेकिन आत्मनिर्भर बनने की मजबूत इच्छाशक्ति से भरे हुए हैं।

 

Specially abled person Mohammad Shakir becomes an example of self-reliance in Sawai Madhopur

 

 

हम्मद शाकिर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया। आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के बाद उनका आवेदन संबंधित बैंक को भेजा गया, जहां से उन्हें 1 लाख 30 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। राज्य सरकार ने इसमें 50 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान कर शाकिर को व्यवसाय शुरू करने में मदद की। इस सहायता से मोहम्मद शाकिर ने एक ई-रिक्शा खरीदा और आज वे अपने क्षेत्र में नियमित सेवा देते हुए स्थायी आय अर्जित कर रहे हैं।

 

 

 

 

वे अब न केवल अपने जीवन को सुचारू रूप से चला पा रहे हैं, बल्कि उन्होंने समाज में एक सकारात्मक संदेश भी दिया है कि दृढ़ संकल्प और सरकारी सहयोग से कोई भी अपनी राह खुद बना सकता है। सरकारी योजना से प्राप्त सहयोग ने शाकिर को आत्मनिर्भर बनाया। अब वह नियमित रूप से अपनी आमदनी से ऋण भी चुका रहे हैं और अपने परिवार की आवश्यकताओं को भी पूरा कर पा रहे हैं। उनकी यह यात्रा सामाजिक समावेशन और सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल बन चुकी है। उनकी सफलता की कहानी से प्रेरित होकर अब गांव के कई अन्य विशेष योग्यजन भी स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। राज्य सरकार की यह योजना साबित कर रही है कि जब संकल्प और समर्थन मिलते हैं, तो विशेष योग्यताएं सीमाएं नहीं बनतीं, बल्कि सफलता की सीढ़ी बन जाती हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !