Monday , 1 July 2024
Breaking News

श्री रामनवमी शोभा यात्रा में दिखाई दी भाजपा प्रत्याशी जौनापुरिया के चुनाव प्रचार की झलक

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर आज बुधवार को रेल्वे स्टेशन स्थित श्री राम जानकी मंदिर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राम नवमी के अवसर पर श्री रामजी की शोभा यात्रा निकाली गई। जिला मुख्यालय पर निकाली गई शोभा यात्रा आज कई मायनों को लेकर खास चर्चा में रही। लोगों का कहना था की पिछले वर्षों की तुलना में इस बार शोभायात्रा में आमजन की संख्या कम दिखाई दी। वहीं सभी धर्मों के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति बिल्कुल नगण्य दिखाई दी।

 

A glimpse of BJP candidate Jaunapuriya's election campaign was seen in Shri Ram Navami Shobha Yatra

 

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि शोभायात्रा में राम भगवान की सवारी से ज्यादा टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सुखवीर सिंह जौनापुरिया के चुनाव प्रचार का रथ और जिस वाहन में जौनापुरिय तथा उनका पुत्र कुछ भाजपाइयों के साथ चल रहे थे वो ही वाहन शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। यही नहीं कुछ राम भक्त भगवान श्री राम के जयकारे लगा रहे थे वहीं भाजपा से जुड़े लोग जौनापुरिया, मोदी और जयश्री राम के नारे लगाते दिखे। आज की रामनवमी शोभायात्रा को कुल मिलाकर अधिकांश लोगों ने श्रीराम की कम भाजपा और भाजपा प्रत्याशी जौनापुरिया की शोभायात्रा बताया और कहा कि शायद शोभायात्रा का राजनीतिकरण नहीं होता तो शोभायात्रा में रामभक्तों की भीड़ चारगुना बढ़ जाती।

About Vikalp Times Desk

Check Also

एक लाख रुपए की साइबर ठ*गी करने वाला एक वर्ष से फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर:- साइबर थाना पुलिस द्वारा एक लाख रुपए की ठ*गी करने वाले एक साल …

माथुर वैश्य समाज का रक्तदान शिविर हुआ आयोजित

सवाई माधोपुर:- अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के अन्तर्गत राजस्थान मंडलीय परिषद की शाखा सभा …

जहीर इकबाल से शादी के लिए धर्म नहीं बदलेगी सोनाक्षी सिन्हा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कल यानि 23 जून 2024 को मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल के …

पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार ने लागू किया नया कानून, 10 साल की जेल, 1 करोड़ रुपए जुर्माना

नई दिल्ली:- नीट और यूजीसी-नेट परीक्षा को लेकर छिड़े विवाद के बीच केंद्र सरकार ने …

अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक डंपर जप्त, आरोपी गिरफ्तार

रवांजना डूंगरथाना पुलिस ने अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक डंपर जब्त किया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version