Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नैनीताल के ‘ओल्ड लंदन हाउस’ में लगी भीषण आग, एक की मौ*त

उत्तराखंड: उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार देर रात मल्लीताल बाजार स्थित ओल्ड लंदन हाउस (वर्तमान में मोहन कंपनी भवन) में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लकड़ी से बना यह ऐतिहासिक भवन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। राहत बचाव अभियान के दौरान एक श*व बरामद किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (नैनीताल) के अनुसार जिला आपदा परिचालन केंद्र को 27 अगस्त की रात 10:04 बजे सूचना मिली कि मल्लीताल स्थित मोहन चौक के पास एक पुराने भवन में अचानक आग लग गई।

A huge fire broke out in Nainital's Old London House

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि आग लगने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम वंदना सिंह के निर्देश पर हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल, अल्मोड़ा, रानीखेत, सितारगंज और रुद्रपुर से अतिरिक्त अग्निशमन वाहन और पानी के टैंकर मंगवाए गए।

सेना और वायुसेना की टीमों को भी मौके पर तैनात किया गया। एडीएम नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर यूनिट और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से रात लगभग 12 बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद एनडीआरएफ की मदद से चलाए गए सर्च ऑपरेशन में एक श*व बरामद किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !