अमेरिका: अमेरिका और रूस के बीच न्यूक्लियर ह*थियारों को कंट्रोल करने वाली एक आखिरी संधि खत्म हो गई है। न्यू स्टार्ट संधि (न्यू स्ट्रैटजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी) ने दोनों पक्षों को लगभग पंद्रह सौ लंबी दूरी के वॉरहेड रखने तक सीमित किया था। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि इस संधि का खत्म होना अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक नाज़ुक क्षण है।
उन्होंने अमेरिका और रूस से एक नए समझौते पर बातचीत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभी परमाणु हथि*यारों के इस्तेमाल का खतरा दशकों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब वह मानता है कि कोई भी देश न्यू स्टार्ट संधि की शर्तों से बंधा नहीं है, लेकिन वह जिम्मेदारी से काम करेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
