अमेरिका: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ को खत्म करने के लिए अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में प्रस्ताव पेश किया गया है। यह प्रस्ताव कांग्रेस के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति, डेबोरा रॉस और मार्क वीसी की ओर से लाया गया। इसका उद्देशय ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को समाप्त करना और व्यापार पर अमेरिकी कांग्रेस के संवैधानिक अधिकार को बहाल करना बताया गया।
राजा कृष्णमूर्ति ने कहा ने कि भारत के प्रति राष्ट्रपति ट्रंप की गैर-जिम्मेदाराना टैरिफ रणनीति एक अहम साझेदारी को कमजोर करती है। अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाने की बजाय ये टैरिफ सप्लाई चेन को बाधित करते हैं, अमेरिकी मजदूरों को नुकसान पहुंचाते हैं और कंज्यूमर्स के लिए लागत बढ़ाते हैं।
वहीं मार्क वीसी ने कहा कि भारत एक अहम सांस्कृतिक, आर्थिक और रणनीतिक साझेदार है और येगैरकानूनी टैरिफ आम लोगों पर एक तरह का टैक्स है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस साल भारत समेत दुनियाभर के कई देशों पर टैरिफ लगाया। पहले उन्होंने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था, लेकिन अगस्त महीने में रूस से तेल खरीद का हवाला देते हुए ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया। इस वजह से भारत से अमेरिका निर्यात होने वाले सामानों पर वर्तमान में 50 फीसदी टैरिफ लागू है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
