Saturday , 7 March 2026
Breaking News

टाइटैनिक के एक यात्री की घड़ी की रिकॉर्ड बोली, इतने करोड़ों में बिकी

नई दिल्ली: टाइटैनिक दुर्घटना में मा*रे गए एक यात्री की सोने की पॉकेट वॉच नीलामी में 1.78 मिलियन पाउंड यानी करीब 21 करोड़ रुपए में बिकी है। इसिडोर स्ट्रॉस और उनकी पत्नी आइडा उन करीब 1,500 लोगों में शामिल थे जिनकी मौ*त 14 अप्रैल 1912 को टाइटैनिक जहाज के आइसबर्ग (हिमखंड) से टकराने के बाद हुई। ये जहाज साउथेम्प्टन से न्यूयॉर्क जा रहा था।

A Titanic passenger's watch fetches a record price world news

दुर्घटना के कुछ दिन बाद उनके श*व अटलांटिक से बरामद हुए थे और उनके सामान में 18 कैरेट की गोल्ड जूल्स जर्गेंसन पॉकेट वॉच भी शामिल थी। यह घड़ी स्ट्रॉस परिवार के पास ही संरक्षित थी और शनिवार को विल्टशायर के डेवाईजेस में हेनरी ऑल्ड्रिज एंड सन ऑक्शनियर्स में बेची गई। स्ट्रॉस एक अमेरिकी व्यवसायी, राजनेता और न्यूयॉर्क के मेसीज डिपार्टमेंट स्टोर के सह-मालिक थे। माना जाता है कि दुर्घटना के बाद उनकी पत्नी ने लाइफबोट में जगह लेने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि वह अपने पति को छोड़कर नहीं जाना चाहती थीं और उन्होंने कहा था कि वह उनके साथ ही म*रना पसंद करेंगी।

आइडा स्ट्रॉस का श*व कभी नहीं मिला। आइडा स्ट्रॉस ने जहाज पर रहते हुए एक खत पोस्ट किया था, जो टाइटैनिक के स्टेशनरी पर लिखा गया था। यह पत्र नीलामी में 100,000 पाउंड (1.17 करोड़ रुपये) में बिका.। टाइटैनिक से जुड़े स्मृति-चिह्नों की इस नीलामी में कुल 30 मिलियन पाउंड (करीब 352.38 करोड़ रुपये) की रकम जुटी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !