Friday , 6 March 2026
Breaking News

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप

नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख घटक कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी दिल्ली के विधानसभा चुनाव से पहले आमने-सामने आ गई हैं। आम आदमी पार्टी ने ये दावा किया है कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में खड़ी है और हर वह काम कर रही है, जिससे बीजेपी को चुनाव में फायदा हो। पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज सीएम आतिशी के साथ एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इनके (कांग्रेस) एक नेता हैं अजय माकन।

Aam Aadmi Party Congress Delhi CM Atishi News 26 Dec 24

अजय माकन बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। बीजेपी के कहने पर बयान देते हैं। बीजेपी के कहने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को टारगेट करते हैं। कल उन्होंने सारी हदें पार करके देश के लोकप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल कह दिया है। उन्होंने कहा कि आज तक अजय माकन या कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में किसी बीजेपी के नेता को एंटी नेशनल नहीं बोला है। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार संसद में कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी रहती है।

अरविंद केजरीवाल वह शख्स हैं जिन्होंने दिल्ली में (लोकसभा चुनाव के दौरान) कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। इस दौरान सीएम आतिशी ने भी कहा कि कांग्रेस के बयानों और एक्शन से ये साफ हो गया है कि दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने भाजपा से सांठ-गांठ कर ली है। आतिशी ने कहा कि हमें आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस के प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार का खर्चा भारतीय जनता पार्टी से आ रहा है।

इसमें सबसे प्रमुख संदीप दीक्षित और जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे फरहाद सूरी हैं। आतिशी ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी अपने इन नेताओं के खिलाफ एक्शन नहीं लेती है तो फिर आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के बाकी सभी घटक दलों से बात करेगी कि कांग्रेस पार्टी के साथ अब एक अलायंस में नहीं रहा जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !