Friday , 6 March 2026
Breaking News

एसीबी भी हैरान, पकड़े जाने पर बोले, यहां तो सभी लेते हैं

जयपुर: जेडीए जोन -9 के छह अधिकारी और एक दलाल को एसीबी ने जिस काम के बदले रि*श्वत लेते गिर*फ्तार किया है। मामला करीब एक साल से लंबित था। सूत्रों के अनुसार प्रशासन शहरों के संग अभियान में उसकी जमीन की 90-ए करने की हरी झंडी मिली गई थी। फाइल सभी स्तर पर ओके होने के बाद भी रि*श्वत के लिए जोन अधिकारियों ने मामला अटका दिया।

 

 

 

ACB Action JDA News 25 aug 2024

 

 

इससे परेशान होकर जमीन मालिक एसीबी पहुंचा था। एसीबी पहुंचने के बाद उसने अधिकारियों से संपर्क कर रि*श्वत का ऑफर दिया तो सभी राजी हो गए और बोले कि आपकी फाइल हमारी तरफ से पॉजिटिव है। प्रशासन शहरों के संग अभियान में फाइल ओके होने पर जेडीए ने सार्वजनिक सूचना जारी करने का आदेश दिए थे। इसकी परिवादी को लिखित जानकारी भी दी गई।

 

 

अन्य काम के लिए सार्वजनिक सूचना निकली गई, लेकिन परिवादी का मामला फिर भी अटका ही रहा। मार्च माह में प्रशासन शहरों के संग अभियान खत्म हो गया। इसके बाद परिवादी तहसीलदार लक्ष्मीकांत व अन्य से मिला तो उसे कहा कि अब नियम बदल गए है। प्रक्रिया दुबारा शुरू होगी। इसके साथ कई तरह की कानूनी अड़चन भी बता दी।

 

 

किसी का ड़र नहीं, केबिन में सबके सामने लेते है रि*श्वत:

 

जेडीए में पारदर्शिता के लिए ग्लास के केबिन बनाए गए हैं। सभी कर्मचारी बाहर गलियारे से साफ देखे जा सकते हैं। इसके बाद भी किसी को पकड़े जाने का खौफ नहीं है। एक-एक कर पांच अधिकारियों ने खुले आम रि*श्वत ले ली। एसीबी को इसका अनुमान न था कि एक साथ सब रि*श्वत के लिए तैयार हो जाएंगे। स्थिति यह थी कि पकड़े जाते ही आरोपी बोले यहां तो सभी लेते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !