Tuesday , 8 September 2026
Breaking News

एक्सईएन के घर एसीबी की तलाशी, मिली इतने करोड़ों की संपती

कोटा: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोटा की टीम ने बारां में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय सिंह को 5 लाख की रि*श्वत लेते हुए रंगे हाथों गिर*फ्तार किया था। इस पर आज उनके कोटा के बजरंग नगर इलाके में घर की भी तलाशी की गई। रि*श्वतखोर अधिशासी अभियंता अजय सिंह के आवास पर एसीबी की टीम को करोड़ो की सम्पत्ति के दस्तावेज और नगद राशि मिली है। एसीबी कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिशासी अभियंता अजय सिंह को कल सोमवार को 5 लाख की रिश्वत लेते गिर*फ्तार किया गया था।

 

 

ACB action on PWD XEN baran kota news

 

 

आज बोरखेड़ा पुलिस लाइन स्थित त्रिवेणी आवास पर तलाशी अभियान चलाया गया था। तलाशी में लगभग 40 लाख की एफडी, 2 भूखंडों के दस्तावेज मिले है। इसके साथ ही 12 से अधिक बैंक के लॉकर ओर दो फोर व्हीलर, एक टू व्हीलर 2 लाख केश मिले हैं। इनको कोर्ट के आदेश के बाद खोला जाएगा।

 

 

 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि आरोपी को बारां एसीबी कोर्ट में शाम को पेश किया जाएगा। एसीबी की टीम आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। घर की तलाशी की पूरी जानकारी जांच के बाद दी जाएगी। एक्सईएन अजय सिंह अक्टूबर महीने में सेवानिवृत होने वाले थे। सेवानिवृत्ति को 6 महीने ही बचे हुए थे, उसके पहले ही एसीबी ने ट्रैप कर लिया है।

 

 

 

 

यह था पूरा मामला:

एसीबी टीम ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) बारां के अधिशाशी अभियंता (XEN) अजय सिंह को कल 5 लाख की रि*श्वत लेते पकड़ा था। आरोपी एक्सईएन ठेकेदार से बिल पास करने की एवज में 20 लाख की रि*श्वत मांग कर परेशान कर रहा था। एडिशनल एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि परिवादी ने एसीबी चौकी में शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि उसने सड़क चौड़ाईकरण व पुलिया निर्माण के कार्य किए थे। जिनका दो ढाई साल से 7 करोड़ के करीब भुगतान बकाया था।

 

 

 

 

पेंडिंग बिलों को पास करने की एवज में आरोपी एक्सईएन अजय सिंह 20 लाख रुपए की डिमांड कर परेशान कर रहा है। शिकायत सत्यापन में रि*श्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपी ने बारां सर्किट हाउस में रूम में बैठकर 5 लाख की रि*श्वत ली। इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने एक्सईएन अजय सिंह को पकड़ लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !