एसीबी ने ग्राम विकास अधिकारी को 5500 रूपये की रि*श्वत लेते दबोचा
अजमेर: अजमेर एसीबी की टीम ने ग्राम पंचायत भिलावट में की ट्रैप कार्रवाई, एसीबी की टीम ने ग्राम विकास अधिकारी को 5500 रूपये की रि*श्वत लेते रंगे हाथों किया ट्रैप, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी रिश्व*त, भिलावट ग्राम विकास अधिकारी मूलसिंह ने परिवादी से उसकी पत्नी के पुस्तैनी पट्टे के बदले मांगे थे पैसे, आरोपी अधिकारी परिवादी को लंबे समय से कर था परेशान, सत्यापन के दौरान 5500 रूपये में तय हुआ था सौदा, एएसपी वंदना भाटी के निर्देशन और निरीक्षक गीरा बेनीवाल की टीम ने की कार्रवाई, एसीबी टीम आरोपी से अन्य दस्तावेजों को लेकर कर रही है पूछताछ।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
