Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

एसीबी ने दौसा के पूर्व एसपी मनीष अग्रवाल को किया गिरफ्तार

दौसा जिले में लगभग 6 माह के कार्यकाल में सबसे विवादास्पद एसपी रहे मनीष अग्रवाल को आखिरकार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने हाईवे निर्माण कंपनी से घूस मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दौसा में एसीबी ने दौसा के पूर्व एसपी आईपीएस मनीष अग्रवाल को एक्सप्रेस हाईवे निर्माण कंपनी के घूंसकांड में संलिप्तता मानते हुए गिरफ्तार किया है। मामले में एक्सप्रेस हाईवे निर्माण कंपनी से 38 लाख की रिश्वत मांगी गई थी।

ACB arrested former SP Dausa Manish Aggarwal Rajasthan

एसपी के नाम पर रिश्वत के पैसे लेने वाले दलाल नीरज मीणा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में वाहनों की बंधी तथा कंपनी के प्रकरणों को निपटाने के लिए भी मोटी रकम की डिमांड की गई थी। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रहते हुए हाईवे निर्माण कंपनी से हर माह के रूप में मोटी रकम की बंधी के रूप में मांगने के अलावा भी आचार संहिता में पुलिस विभाग में स्थानांतरण करने, नांगल राजावतान थाना अंतर्गत जमीन पर गलत तरीके से कब्जा कराने के लिए फोर्स भेजने जैसे अन्य कई मामलों में एसपी मनीष अग्रवाल विवादास्पद रहे।
इस मामले में पहले भी दौसा और बांदीकुई एसडीएम गिरफ्तार हो चुके हैं। अब मनीष अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद दौसा के प्रशासनिक महकमें में भी खलबली मच गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !