Saturday , 7 March 2026
Breaking News

एसीबी जोधपुर ने एईएन को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

एसीबी जोधपुर की स्पेशल यूनिट ने जालोर जिले के भीनमाल उपखंड मुख्यालय पर एक एईएन को ठेकेदार से 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जोधपुर में बिड़ला स्कूल के पास रहने वाले निवासी सुनील पुत्र अमृतलाल माथुर नाम का एईएन चिकित्सा विभाग निर्माण शाखा एनएचएम में संविदा पद पर कार्यरत है। जालोर-भीनमाल मुख्य सडक़ से एईएन सुनील को गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत में लिप्त संविदाकर्मी कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रकाश कुमार को भी हिरासत में ले लिया है।

 

जबकि अकाउंटेंट कुंदन पुत्र लाचीराम सुथार एसीबी की भनक लगने से जालोर  से फरार होने कामयाब हो गया। यह रिश्वत विभाग में जमा ठेकेदार की सिक्योरिटी डिपोजिट दिलवाने की एवज में मांगी गई थी। एसीबी के आईजी कैलाशचंद्र बिश्रोई के सुपरविजन में स्पेशल यूनिट जोधपुर के एएसपी दुर्ग सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की है।

ACB Jodhpur arrested AEN for taking bribe of 20 thousand at jalore in Rajasthan
सिक्योरिटी राशि 6 लाख 50 हजार रिफंड करने की एवं में मांगी थी घुस:-

रिश्वत सहायक अभियंता ने खुद के लिए 15 हजार एवं अकाउंटेंट के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। एएसपी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भीनमाल के कुशालपुरा निवासी परिवादी राजू सिंह ने वर्ष 2015 में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के वर्क ऑर्डर के तहत ग्राम पाथेड़ी में आवासीय क्वार्टर और पीएचसी भवन बनाया था।

 

अंतिम बिल पेश करके कार्य की एनओसी प्राप्त कर ली गई थी। टेंडर करीब 85 लाख रुपए का था। जिसमें से करीब 65 लाख का निर्माण कार्य करवाया था। उसके बाद वर्ष 2017 में कार्य पूर्ण करवाया गया। जिसकी लागत राशि के बिल पास करवाए गए। टेंडर राशि का 10 प्रतिशत सिक्योरिटी डिपोजिट करीब 6 लाख 50 हजार रुपए विभाग में जमा।

 

जालोर से भीनमाल गए थे रिश्वत लेने:-

रिश्वत की राशि लेने के लिए एईएन सुनील माथुर व ऑपरेटर प्रकाश दोनों भीनमाल गए हुए थे। भीनमाल कस्बे में क्रेपो होटल के सामने जालोर – भीनमाल मुख्य मार्ग पर दोनों खड़े होकर रिश्वत की  राशि ले रहे थे। तभी अचानक एसीबी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अकाउंटेंट कुंदन सुथार उस समय जालोर में था।

 

 

भीनमाल में कार्रवाई होने की भनक लगते ही कुंदन वहां से फरार हो गया। सुनील माथुर अपनी सरकारी सेवा से सेवानिवृत होने के बाद संविदा पर एनएचएम चिकित्सा विभाग में लगा हुआ था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !