तमिलनाडु: तमिलनाडु के करूर में अपनी रैली में मची भग*दड़ के बाद अभिनेता से नेता बने विजय ने एक्स पर पोस्ट करके दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मेरा दिल टूट गया है। मैं असहनीय दर्द और दुख में हूं, जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। करूर में जा*न गंवाने वाले अपने प्रिय भाइयों और बहनों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं।
मैं अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली में भग*दड़ मचने से 39 लोगों की मौ*त हुई है। हा*दसे पर तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन ने बयान जारी किया है, जिसके अनुसार मर*ने वालों में आठ बच्चे और 16 महिलाएं भी शामिल हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
