Saturday , 6 July 2024
Breaking News

कांग्रेस के बाद अब भाजपा करेगी जन आक्रोश रैली

सवाई माधोपुर:- कांग्रेस के बाद अब बीजेपी राज्य सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ रैली करते हुए केंद्र सरकार को घेरा तो बीजेपी ने प्रत्येक जिला स्तर पर रैली करके राज्य सरकार को घेरने का फैसला लिया है। सवाई माधोपुर में 15 दिसंबर को भाजपा जन आक्रोश रैली करेगी।

 

जन आक्रोश रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार को चेताने के होंगे प्रयास

जन आक्रोश रैली राज्य सरकार के खिलाफ है। गहलोत सरकार के अब 3 साल पूरे हो चुके हैं। हालांकि अभी प्रदेश की जनता परेशान है। सरकार के पास अब 2 साल का वक्त बचा है।

 

 

भाजपा इस रैली के माध्यम से सरकार को चेताने के प्रयास किए जाएंगे। 2 साल के दौरान सरकार बेहतर काम करें। जनकल्याणकारी योजनाएं लाने के सरकार को प्रयास करने चाहिए।

 

After Congress, now BJP will hold Jan Aakrosh Rally in sawai madhopur

 

राज्य सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

 

भाजपा नेता के अनुसार प्रदेश के हालात बिल्कुल खराब है। प्रदेश में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही है, महंगाई आसमान पर है। बिजली, पेट्रोल और डीजल के दाम राजस्थान में अन्य प्रदेशों के मुकाबले सबसे ज्यादा है।
युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार की सभी योजनाएं बंद पड़ी हुई हैं। सरकार के पास वित्तीय संकट है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ईएसआई डिस्पेंसरी में संचालित होगा बस स्टैंड, बजरिया में अब लोगों को जाम से मिलेगी राहत

सवाई माधोपुर: नगर परिषद क्षेत्र में एक ओर अतिक्रमण हटाकर जहां आमजन को राहत प्रदान …

शिक्षा नगरी कोटा में नहीं थम रहा आ*त्मह*त्याओं का दौर, फिर एक जेईई स्टूडेंट ने की आ*त्मह*त्या

शिक्षा नगरी कोटा में नहीं थम रहा आ*त्मह*त्याओं का दौर       शिक्षा नगरी …

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा       डॉ. …

अंबानी परिवार का शादी समारोह गरीब कन्याओं के विवाह से हुआ प्रारंभ

मुंबई: मुकेश और नीता अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी और वीरेन मर्चेंट की पुत्री राधिका …

अवैध बजरी खनन में लिप्त 4 लोगों को एसडीएम विश्नोई ने भेजा जेल

सवाई माधोपुर: अवैध बजरी खनन के विरूद्ध उपखण्ड क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version