Saturday , 7 March 2026
Breaking News

फलस्तीन को कई देशों से मान्यता मिलने के बाद राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने हमास से की यह अपील

फलस्तीन: फलस्तीन को कई देशों की ओर से मान्यता दिए जाने के बाद फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान हमास से हथि*यार छोड़ने की अपील की है। अमेरिका ने अब्बास और अन्य फलस्तीनी अधिकारियों का वीजा रद्द कर दिया था, जिसकी वजह से फलस्तीनी राष्ट्रपति ने वीडियो लिंक के जरिए संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। अब्बास ने अपने संबोधन में स्थायी यु*द्धविराम पर जोर दिया।

After Palestine received recognition from several countries, President Mahmoud Abbas made this appeal to Hamas.

उन्होंने कहा कि गजा में प्रशासन चलाने के लिए हमास की कोई भूमिका नहीं हो सकती। उन्होंने हमास से अपील की कि वह अपने ‘हथि*यार फलस्तीनी अथॉरिटी को सौंप दे’। फलस्तीनी राष्ट्रपति ने कहा कि हम बिना हथि*यारों के एक संगठित राष्ट्र चाहते हैं। इसके साथ ही फलस्तीनी राष्ट्रपति ने 7 अक्तूबर 2023 की उस घटना की निंदा की, जिसमें हमास ने दक्षिणी इसराइल पर हमला किया था। इसराइल के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा और आपका भविष्य शांति पर निर्भर करता है। हिं*सा और यु*द्ध अब और नहीं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !