Monday , 1 July 2024
Breaking News

अग्रवाल महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया फागोत्सव 

अग्रवाल महिला मंडल शहर सवाई माधोपुर ने आज गुरुवार को अग्रवाल धर्मशाला में धूमधाम से फागोत्सव मनाया। महिलाओं ने एक-दुसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. श्वेता गर्ग एवं विशिष्ट अतिथि जिला किशोर न्याय बोर्ड की मजिस्ट्रेट मेंबर सीमा बंसल रही। अग्रवाल महिला मंडल शहर की अध्यक्ष वर्षा सिंहल ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन महाराज के समक्ष दीप प्रजवलित कर किया गया। कार्यक्रम में भजन गायक रोहित सिंहल और सोनू गोयल की टीम ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का महिला मंडल द्वारा माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

 

Agrawal Mahila Mandal celebrated Fagotsav in sawai madhopur

 

इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फूलों से होली खेली। फागोत्सव कार्यक्रम में महिला मंडल द्वारा बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल महिला मंडल आवासन मंडल की कार्यकारिणी, समाज समिति शहर के अध्यक्ष लालचंद जैन, महामंत्री प्रदीप सिंहल, महिला मंडल की दीप्ति मित्तल, अनिता सिंहल, सीमा सिंहल, ममता मंगल, नीतू गर्ग, संतोष सिंहल, ममता गर्ग, राधा सिंहल, इंद्रा देवी, यशोदा सिंहल, विद्या गोयल, संजू मित्तल और उर्मिला सिंहल आदि समाज की महिलाएं उपस्थित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

विधिक सहायता एवं सचल लोक अदालत मोबाइल वैन को दिखाई हरी झण्डी

सवाई माधोपुर:- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई …

एक लाख रुपए की साइबर ठ*गी करने वाला एक वर्ष से फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर:- साइबर थाना पुलिस द्वारा एक लाख रुपए की ठ*गी करने वाले एक साल …

माथुर वैश्य समाज का रक्तदान शिविर हुआ आयोजित

सवाई माधोपुर:- अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के अन्तर्गत राजस्थान मंडलीय परिषद की शाखा सभा …

जहीर इकबाल से शादी के लिए धर्म नहीं बदलेगी सोनाक्षी सिन्हा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कल यानि 23 जून 2024 को मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल के …

पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार ने लागू किया नया कानून, 10 साल की जेल, 1 करोड़ रुपए जुर्माना

नई दिल्ली:- नीट और यूजीसी-नेट परीक्षा को लेकर छिड़े विवाद के बीच केंद्र सरकार ने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version