अहमदाबाद: अस्पताल में जहां मृ*तकों और घायलों को लाया गया है, वहां हमें बहुत ही हृदय विदारक कहानियां लगातार सुनने को मिल रही हैं। अस्पताल में हमने 15 साल के लड़के आकाश की मौ*त के बारे में सुना है, जो उस इमारत में रहता था, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वह यहां के एक कैफेटेरिया में काम करता था।
कैफेटेरिया में ही उसकी मां सीता बेन भी काम करती थी, इस दुर्घटना के दौरान जब वह उसे बचाने के लिए अंदर गई तो गंभीर रूप से जल गईं और अब उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हमने आकाश के बड़े भाई कल्पेश से मुलाकात की जो बहुत ही दुखी थे। वह अपने छोटे भाई और मां की तस्वीर को देखकर बेसुध होकर रो रहे थे। दुर्घटना स्थल के पास मौजूद आकाश के पिता ने बताया कि उन्होंने जोरदार ध*माका सुना लेकिन जब तक वह वहां पर पहुंचें, हर जगह से धुआं ही धुआं निकल रहा था।
उनकी पत्नी को पहले ही अस्पताल पहुंचाया जा चुका था और फिर उन्हें जानकारी मिली कि उनका बेटा नहीं बच पाया। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि विमान टेकऑफ के बाद क्रैश हुआ है। ये विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था। विमान दोपहार 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद से रवाना हुआ था, जिसमें 242 यात्री और क्रू मेंबर्स थे।
Tags ahmedabad Ahmedabad Latest News Ahmedabad News Ahmedabad Plane Crash Air India Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!
सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …
अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …
जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर
जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …
राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!
जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …
न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन
कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
