नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने के बाद अब फिर बहाल हो गया है। शुक्रवार की शाम उनका अकाउंट सस्पेंड हो गया था। अपने अकाउंट के एक्टिव होने के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि यह पता चला कि मेरा अकाउंट कुछ आपत्तियों की वजह से सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे आपत्ति का कारण बताया गया, ‘वयस्क यौ*न शो*षण और हिं*सा’ की वजह से ये सस्पेंड किया गया था।
जब मुझे पूरी रिपोर्ट मिली तो उसमें एक पोस्ट बलिया की एक महिला से जुड़ी थी और कुछ पोस्ट एक पत्रकार की ह*त्या से संबंधित थीं। इसमें गलत क्या था?’ अखिलेश यादव ने कहा कि हमने समझ लिया है कि जितना ज्यादा हम जमीनी स्तर पर काम करेंगे, हमारी लड़ाई उतनी ही सफल होगी और इसलिए हम जमीन पर ही काम करते रहेंगे। अखिलेश यादव ने अपना अकाउंट सस्पेंड करने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
