Saturday , 7 March 2026
Breaking News

धर्मेंद्र को कुछ इस तरह याद किया अमिताभ बच्चन ने

मुंबई: सोमवार को मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। फिल्म शोले में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने यादगार जोड़ी जय और वीरू का अमर किरदार निभाया था। सोमवार देर रात अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा कि हमसे एक और बहादुर दिग्गज जुदा हो गया है। मंच छोड़ गया है, पीछे एक असहनीय गूंज भरी खामोशी छोड़ गया, धर्म जी।

Amitabh Bachchan remembered Dharmendra in this way

वो महानता की पहचान थे। सिर्फ अपनी दमदार मौजूदगी के लिए नहीं, बल्कि अपने बड़े दिल और उसकी सादगी के लिए जाने जाते थे…वह अपने साथ पंजाब के उस गांव की मिट्टी की सादगी लेकर आए थे, जहां से वह निकले थे। अपने पूरे शानदार सफर में उसी स्वभाव के साथ जुड़े रहे। हर दशक में बदल जाने वाली फ़िल्म बिरादरी में भी वह अपने शानदार करियर के साथ बने रहे… बिरादरी बदलती रही, वह नहीं। उनकी मुस्कान, उनका सलीका और उनकी गर्मजोशी हर किसी तक पहुंचती थी।

यह इस पेशे में कम देखने को मिलता है…हमारे आसपास एक खालीपन है…ऐसा खालीपन जो कभी नहीं भरेगा। प्रार्थना। सोमवार को दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट पर धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके करीबियों की मौजूदगी रही। धर्मेंद्र 89 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !