Saturday , 7 March 2026
Breaking News

भारत और पाकिस्तान के मैच पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी 

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर एआईएमआईएम के नेता और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा कि असम और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मेरा एक ही सवाल है कि जिस पाकिस्तान ने पहलगाम में हमारे 26 लोगों को मजहब पूछकर गो*ली मा*री, तुम में इतनी ताकत नहीं है कि तुम उस पाकिस्तान से क्रिकेट मैच नहीं खेल सकते।

 

Asaduddin Owaisi reaction on the India and Pakistan Asia Cup match

 

उन्होंने कहा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि जब आपने कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, बातचीत और आ*तंकवाद एक साथ नहीं हो सकते, तो एक क्रिकेट मैच से बीसीसीआई को कितने पैसे आएंगे, दो हजार करोड़? तीन हजार करोड़?” ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि 26 लोगों की जा*न की कीमत ज्यादा है या पैसे ज्यादा जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि वह पहलगाम में जा*न गंवाने वाले 26 लोगों के परिवारों के साथ खड़े हैं।

 

 

 

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में मैच खेला जाएगा। पहलगाम ह*मले के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिवसेना समेत कई विपक्षी दल पाकिस्तान के साथ भारत के मैच का वि*रोध कर रहे हैं।[ सोशल मीडिया पर भी इस मैच के बहिष्कार की मांग की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !