Thursday , 23 April 2026
Breaking News

आरसीए अध्यक्ष पद से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने दिया इस्तीफा 

अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने आरसीए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें पिछले कुछ दिनों से आरसीए में उथल-पुथल चल रही थी। वहीं कुछ जिला खेल सचिवों ने भी वैभव गहलोत के खिलाफ लामबंदी की कोशिश की थी। ऐसे में अब कोई भी कार्रवाई होने से पहले ही खुद वैभव गहलोत ने इस्तीफा इस्तीफा दे दिया। आरसीए को सहकारिता रजिस्ट्रार की ओर से नोटिस दिया गया था। रजिस्ट्रार सहकारिता अब आरसीए की जांच करेगा। 5 बिंदुओं पर आरसीए को जवाब देना होगा। आरसीए के जांच के मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था।

 

Ashok Gehlot's son Vaibhav Gehlot resigns from the post of RCA President

 

जितेंद्र कुमार शर्मा को जांच अधिकारी बनाया गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब आरसीए में बड़ी जिम्मेदारी किन्हीं दो मंत्री के बेटों को मिल सकती हैं। यहां आपको बता दें की वैभव गहलोत राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे हैं। सत्ता बदलते ही उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं जिसका जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से किया। वैभव ने ट्विटर अकाउंट पर अपने इस्तीफे की घोषणा की और बताया कि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश भी किया गया है। अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है कि मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश भी कर दिया है। इस संबंध में मुझे इतना कहना है कि RCA के किसी भी पदाधिकारी या सदस्य ने मुझसे चर्चा नहीं की एवं ना ही किसी मुद्दे पर असहमति व्यक्त की अन्यथा मैं तो पहले ही अपना इस्तीफा दे चुका होता। मेरे लिए पद नहीं राज्य की क्रिकेट व क्रिकेट खिलाड़ियों का भविष्य महत्वपूर्ण है और इस पर कभी आंच नहीं आने दूंगा। मैं भविष्य में राजस्थान की क्रिकेट, क्रिकेटरों एवं क्रिकेट प्रेमियों के हितों के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !