Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

विधानसभा अध्यक्ष ने विवेकानुदान से 156 लोगों को बांटी 5 लाख से अधिक की राशि

प्रधानमंत्री मोदी के सपनों के भारत निर्माण में हम भी भागीदार- वासुदेव देवनानी
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कतार में अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए काम कर रहे है। पिछले एक दशक में भारत ने नव निर्माण की नई ऊचाईयों को छुआ है। हम भी गरीब की सेवा को गणेश की सेवा मानकर काम कर रहे है। प्रत्येक कार्य का अन्तिम उद्देश्य आम आदमी को राहत प्रदान करना है।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर जिले के फॉयसागर रोड़ स्थित हंस पेराडाईज समारोह स्थल पर विवेकानुदान कोटे के तहत 156 लोगों को प्रति व्यक्ति को 3 हजार 250 रूपए वितरित किए। यह राशि करीब 5 लाख रूपए से अधिक की है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि देश आज नई ऊचाईयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आम आदमी को केन्द्र में मानकर योजनाए लागू की जा रही है और जनहित के फैसले लिए जा रहे है।
Assembly Speaker distributed amount of more than 5 lakh rupees to 156 people through Vivekanudan
यह कार्य एक दशक में बहुत आगे बढ़ गया है। हम सब को भी इस भागीरथी प्रयास में सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भी आम आदमी की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि अजमेर शहर प्रत्येक दृष्टि से सुविकसित और सुव्यवस्थित बनें। सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन और विकास के अन्य आयामों को ध्यान में रखकर काम हो रहा है। आने वाले 5 साल में अजमेर राजस्थान के शहरों में सबसे अग्रणी कतार में होगा।
देवनानी ने कहा कि विवेकानुदान कोटे में वास्तविक रूप से जरूरत मन्द लोगों को शामिल कर राशि वितरित की गई है। अजमेर के गरीब लोगों की भलाई के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से योजनाओं को लागू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजमेर का साईन्स पार्क शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसी तरह अन्य विकास कार्य भी आम जन की आवश्यकता को ध्यान में रखकर करवाए जा रहे है। इस अवसर पर कई जन प्रतिनिधि एवं आम जन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !