Friday , 23 October 2026
Breaking News

20 करोड़ की लागत से बदलेगी बस स्टैंड की सूरत, विधानसभा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण  

आजादी के 76 साल बाद आखिरकार अजमेर बस स्टैंड की सूरत बदल जाएगी। राज्य सरकार के स्तर पर अजमेर बस स्टैंड के जीर्णोद्धार को लेकर करीब बीस करोड़ रुपए की योजना को सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। इस राशि से बस स्टैंड का नवनिर्माण, वर्कशॉप को शिफ्ट जयपुर रोड़ पर करना और बस स्टैंड पर अत्याधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित और अन्य अधिकारियों के साथ बस स्टैंड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अजमेर बस स्टैण्ड का पुनरूद्वार प्रस्तावित है। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति शीघ्र जारी होगी। कंसलटेंसी फर्म द्वारा प्रजेंटेशन दिया जा चुका है। अजमेर के केन्द्रीय बस स्टैण्ड को पूरी तरह नए रूप में विकसित किया जाएगा।
यहां स्थित वर्कशॉप को जयपुर रोड़ पर शिफ्ट कर खाली हुए स्थान का उचित उपयोग प्रस्तावित है ताकि रोड़वेज को अतिरिक्त आमदनी हो सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान भवन के स्थान पर नया बस टर्मिनल, स्टैण्ड, नया टैम्पो स्टैण्ड, पार्किंग, फूड कोर्ट, व्यावसायिक भवन, आने-जाने के अलग-अलग मार्ग सहित अन्य सुविधाएं भी नए बस स्टैण्ड पर प्रस्तावित है। इस बस स्टैण्ड में सुरक्षा के भी पर्याप्त बंदोबस्त किए जाएंगे। पैदल चलने वालों के लिए अलग से फुटपाथ होगा। यहां पेट्रोल पम्प, बैंक भवन, एटीएम, फूड कोर्ट सहित अन्य प्रावधान किया जा सकता है। देवनानी ने निर्देश दिए कि बस स्टैंड को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की विस्तृत योजना तैयार की जाए। यहां दुकानों, पेट्रोल पम्प, बैंक भवन, एटीएम व अन्य व्यवसायिक गतिविधियों का प्रावधान किया जाए ताकि बस स्टैंड की देखरेख सम्बन्धी सभी जरूरते आसानी से पूरी हो सके। उन्होने यहां पार्किंग को लेकर भी चर्चा की।
Assembly Speaker Vasudev Devnani inspected in ajmer bus stand
बस स्टैंड में बसों के अलावा, ऑटो रिक्शा, दो पहिया वाहनों की पाकिर्ंग भी उचित प्रावधान किया जाएगा। बस स्टैंड के ग्राउंड फ्लोर पर बसोंकी ठहराव की व्यवस्था होगी। जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय व राज्य से बाहर जाने वाली बसोंके लिए अलग अलग प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। प्रथम तल पर रोडवेज प्रशासन का कार्यालय स्थापित किया जाएगा। यहां ड्राइवर व कंडक्टर सहित अन्य स्टाफ के लिए विश्राम, भोजन, ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बेसमेंट में पार्किंग होगी, जबकि छत पर सोलर पैनल लागएजाने का प्रावधान किया जाएगा।
भवन को आगामी पचास साल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा। इसे चरणबद्ध तरीके से विकिसत किया जाना है। डिजाइन इस तरह तैयार होगा कि भूतल के साथ चार मंजिला भवन भविष्य में बनाया जा सके। देवनानी व कलेक्टर दीक्षित ने बस स्टैंड के साथ जुडे़ हुए वर्कशॉप का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि इसे जयपुर रोड स्थित रोडवेज की भूमि पर शिफ्ट किया जाए, ताकि बस स्टैंड का सम्पूर्ण विस्तार सम्भव हो सके।इस अवसर पर मुख्य प्रबन्धक उषा रामनारायण चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बस स्टैंड पर कर्मचारी संगठनों की ओर से साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !