Saturday , 6 June 2026
Breaking News

41 लाख रुपए की ठ*गी के आरोपी को दबोचा 

सवाई माधोपुर: बामनवास थाना पुलिस ने 2 करोड़ रूपये का लोन दिलाने का लालच देकर 41लाख रूपये की ठ*गी करने वाले एक आरोपी को गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महेन्द्र पुत्र राजूराम निवासी सोनेली रोल जिला नागौर को गिरफ्तार किया है। बामनवास थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित मोहर सिंह पु्त्र बत्तीलाल मीना निवासी रामसिंहपुरा बामनबास को 2
करोड़ रूपये का लोन दिलाने एवं 50 प्रतिशत की सब्सिडी दिलाने का झां*सा देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पे एवं अन्य माध्यमों से करीब 41 लाख रूपये की ठ*गी की।

 

 

Bamanwas Police Sawai MAdhopur News 08 March 25

 

 

 

 

जिस पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके साथ ही थाना स्तर पर टीम का गठन कर जाप्ते को वांछित आरोपी की तलाश हेतु भेजा गया। जाब्ता मण्डावरी, लालसोट, जयपुर होते हुए आरोपी की लोकेशन नागौर होने पर नागौर पुलिस से मदद ली। सायबर तकनीकी व मोबाइल की लोकेशन के आधार पर आरोपी महेन्द्र पुत्र राजूराम को दस्तयाब कर बामनबास थाने पर लाए। इसके बाद अनुसंधान कर आरोपी को गिर*फ्तार किया गया। आरोपी से ठ*गी के रूपयों की बरामदगी के प्रयास व अनुसंधान जारी है। इस दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी राकेश शर्मा, हैड कांस्टेबल भान सिंह और कांस्टेबल चैन सिंह शामील रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !