बांग्लादेश: बांग्लादेश में आज 12 करोड़ से अधिक लोग नई सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। देशभर में मतदान शुरू हो चुका है और यह स्थानीय समयानुसार शाम 04:30 बजे तक चलेगा। यह 2024 में हुए आं*दोलन के बाद पहला चुनाव है। इस युवा-नेतृत्व वाले आंदोलन ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटा दिया था। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार हसीना के देश छोड़ने के बाद से बांग्लादेश का संचालन कर रही है।
इस आं*दोलन के दौरान कम से कम 1,400 प्रद*र्शनकारियों की मौ*त हुई थी। शेख हसीना पर प्रद*र्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई का सीधा आदेश देने का आरोप है, जिसे वह खारिज करती रही हैं। पिछले साल नवंबर में बांग्लादेश की एक अदालत ने मानवता के खिलाफ अप*राधों के मामले में शेख हसीना को मौ*त की स*जा सुनाई थी।
उनकी पार्टी अवामी लीग पर इस चुनाव में हिस्सा लेने को लेकर प्रति*बंध लगाया गया है। इस चुनाव में अब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और इस्लामी दल जमात-ए-इस्लामी के बीच मुकाबला है। जमात-ए-इस्लामी ने छात्र आं*दोलन से उभरी एक पार्टी के साथ गठबंधन किया है। लोग नई सरकार के लिए वोट दे रहे हैं और साथ ही संविधान में बदलाव के लिए जनमत संग्रह में भी हिस्सा ले रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
