Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बैंक कर्मियों ने किया निजीकरण करने के विरोध में धरना प्रदर्शन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तहत जिला संगठन सवाई माधोपुर में बैंक कर्मियों ने धरना प्रदर्शन और बजरिया क्षेत्र में रैली का आयोजन किया। यह धरना प्रदर्शन व रैली सरकार द्वारा बैंकों के निजीकरण करने के विरोध में निकाली गयी। इसमें सभी बैंक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सरकार की निजी करण की नीतियों का विरोध किया तथा किसान आंदोलन में भी भाग लिया। सभी बैंक कर्मियों ने रात्रि को अंबेडकर सर्किल पर कैंडल मार्च निकाल कर निजीकरण का विरोध किया।
संगठन प्रभारी राजकुमार मीणा ने बताया कि सरकार सभी बैंकों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है जिससे आमजन को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को सरकारी बैंक बखूबी निभा रहे हैं। लेकिन निजीकरण होते ही इन सभी योजनाओं का लाभ आमजन को नहीं मिल पाएगा। सरकार सभी बैंकों के निजीकरण करने जा रही है। जिससे सभी आमजन को सरकार कीं योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।

Bank workers protest against privatization

यूएफबीओ के निर्देशानुसार बैंकों के निजीकरण एवं सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में तहसील जिला व उच्च स्तर पर 15 व 16 मार्च को हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के तहसील प्रभारी फतह मीना नेतृत्व में गंगापुर में बैंक कर्मियों द्वारा रैली का आयोजन किया।
प्रभारी राजकुमार मीना ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले में संघटन के तहत लगभग 65 बैंकों में सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे व लगभग 4 करोड़ से ऊपर का लेनदेन प्रभावित रहा। इस धरना प्रदर्शन में हिमांशु मीना, जितेंद्र भारद्वाज, लोकेश शर्मा, राजेश, मुकेश सहित सभी बैंकों के सैंकड़ों कर्मचारी परिवार सहित शामिल हुए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !