Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बड़ौदा ग्रामीण बैंक ने किया टू व्हीलर व कार लोन के क्षेत्र में प्रवेश

बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ने टू व्हीलर व कार लोन के क्षेत्र में प्रवेश कर मैसर्स विजय मोटर्स, सवाई माधोपुर पर ऋण काउन्टर लगाया। अपने ऋण संवर्ग में विविधता लाते हुए बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ने टू व्हीलर व फोर व्हीलर्स फाईनेन्स के क्षेत्र में वित्त पोषण कर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई है।

Two Wheeler Car Loan Baroda Rural Bank Entered
बैंक के सवाई माधोपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबन्धक आर.सी. बशेर ने बताया कि बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की ऋण योजनाओं में वाहन ऋण वित्त पोषण की व्यवस्था होने के बावजूद शाखाऐं इस क्षेत्र में जरूरतमन्दों को ऋण प्रदान करने के प्रति जागरूक नहीं थी।
बशेर ने बताया कि बेकवर्ड व फारवर्ड लिंकेजेज के नहीं होने के कारण वाहन ऋण वित्त पोषण नहीं हो पा रहा था। बैंक ने इस क्षेत्र में आगे बढते हुए देश के टू व्हीलर लोकप्रिय बाण्ड “हीरो मोटोकार्प” के अधिकृत डीलर मैसर्स विजय मोटर्स ,सवाई माधोपुर के साथ पिछले दिनों एमओयू निष्पादित किया था, जिसकी निरन्तरता में बैंक ने त्योैहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए टू व्हीलर के जरूरतमन्द लोगों को मोटरसाईकिल/स्कूटर खरीद के लिए मौके पर ही फाईनेन्स सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अपना ऋण काउन्टर स्थापित किया है। इस काउन्टर से टू व्हीलर खरीद के इच्छुक लोगो को आसानी से ऋण प्राप्त हो सकेगा।
इस अवसर पर बैंक के सवाई माधोपुर क्षेत्र के मुख्य प्रबन्धक जे.पी.यादव ने बताया कि बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की वाहन ऋण प्रभावी ब्याज दरे अन्य वित्तपोषक संस्थाओं के मुकाबले कम है, कोई छुपा हुआ शुल्क, प्रभार इत्यादि नहीं है एवं ऋण प्रक्रिया भी सरल है, साथ ही यदि कोई ऋणी करार अवधि से पूर्व ऋण खाता बन्द करवाता है तो उस पर कोई प्रिक्लोजर चार्ज इत्यादि प्रभारित भी नहीं किया जाता है जिसके कारण बीआरकेजीबी का टू व्हीलर व फोर व्हीलर ऋण अत्यंत लोकप्रिय है उन्होने बताया कि कार ऋण के इच्छुक भी काउन्टर पर सम्पर्क कर सकते है।
इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक आर.सी.बशेर, मुख्य प्रबन्धक जे.पी.यादव, आरएलएफ प्रभारी रमेश गोयल, एस.के.शर्मा व एस.एन.नामा तथा विजय मोटर्स के निदेशक संदीप अग्रवाल व अन्य स्टाफ सदस्य एवं ग्राहकगण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !