बिहार: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच दोपहर 1 बजे तक के मतदान का आंकड़ा जारी किया गया है। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दोपहर 1 बजे तक बिहार में 42.31 फीसदी मतदान हुआ है।
गोपालगंज में सबसे ज्यादा 46.73 फीसदी और सबसे कम पटना में 37.72 फीसदी मतदान हुआ है। बिहार में आज यानी गुरुवार को पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 14 नवंबर को नतीजों का एलान होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
