बिहार: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच दोपहर 3 बजे तक के मतदान का आंकड़ा जारी किया गया है। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दोपहर 3 बजे तक बिहार में 53.77 फीसदी मतदान हुआ है।
अब तक बेगूसराय में सबसे ज्यादा 59.82 फीसदी और सबसे कम पटना में 48.69 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। बिहार में आज यानी गुरुवार को पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
