बिहार: बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी की मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं। मैथिली का मुकाबला आरजेडी के बिनोद मिश्रा से है। वहीं जन सुराज पार्टी से इस सीट पर बिप्लव कुमार चौधरी चुनावी मैदान में हैं।
ताजा रुझानों के अनुसार एनडीए 151 सीटों पर आगे है। वहीं महागठबंधन को 84 सीटों पर बढ़त है, जबकि जन सुराज महज तीन सीटों पर आगे है। बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
