बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने महागठबंधन से अलग चुनाव लड़ने का एलान किया है। जेएमएम ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है। जेएमएम महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि धमदाहा, चकाई, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती की सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अलग चुनाव लड़ने पर जेडीयू ने कहा कि पार्टी को इसका नुकसान झारखंड में उठाना पड़ेगा।
जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा भले ही बिहार में छोटा सहयोगी हो, लेकिन झारखंड में उन्होंने जिस तरीक से आरजेडी को हिस्सेदारी दी, वह कृतज्ञता की मिसाल है। उन्होंने कहा कि जहां जगह नहीं थी, वहां भी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उन्हें हिस्सेदारी दी। अब जिस तरह उनके साथ व्यवहार किया गया है, उसका नुकसान उन्हें कहीं न कहीं झारखंड में उठाना पड़ेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
