Monday , 1 July 2024
Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा ने जलाया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला 

भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर की ओर से कांग्रेस सरकार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचारों के विरुद्ध मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि महिलाएं घर पर भी सुरक्षित नहीं है। बालोतरा में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और उसे जिंदा जला दिया गया। अपराधियों में हौसले इस कदर बुलंद है कि कानून नाम का कोई भय नहीं है।

 

BJP Mahila Morcha burnt the effigy of Chief Minister Ashok Gehlot in sawai madhopur

 

महिला मोर्चा जिला महामंत्री सीमा गौतम ने कहा कि महिलाओं, दलितों, पिछड़े गरीबों की चिंता किए बगैर केवल अपने स्वार्थों को पूरा करते हुए सरकार बचाने में लगी हुई है। उन्होंने बालोतरा की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की त्रुटिपूर्ण नीतियों को देखते हुए सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री सावित्री शर्मा, आशा साहू, कमला देवी शर्मा, कृष्णा शर्मा, बर्दी सोनी, रोशन बैरवा एवं लोकेश साहू मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

विधिक सहायता एवं सचल लोक अदालत मोबाइल वैन को दिखाई हरी झण्डी

सवाई माधोपुर:- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई …

एक लाख रुपए की साइबर ठ*गी करने वाला एक वर्ष से फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर:- साइबर थाना पुलिस द्वारा एक लाख रुपए की ठ*गी करने वाले एक साल …

माथुर वैश्य समाज का रक्तदान शिविर हुआ आयोजित

सवाई माधोपुर:- अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के अन्तर्गत राजस्थान मंडलीय परिषद की शाखा सभा …

जहीर इकबाल से शादी के लिए धर्म नहीं बदलेगी सोनाक्षी सिन्हा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कल यानि 23 जून 2024 को मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल के …

पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार ने लागू किया नया कानून, 10 साल की जेल, 1 करोड़ रुपए जुर्माना

नई दिल्ली:- नीट और यूजीसी-नेट परीक्षा को लेकर छिड़े विवाद के बीच केंद्र सरकार ने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version