Monday , 1 July 2024
Breaking News

महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा ने जताया हर्ष

नई संसद में पहले सत्र की उद्बोधन को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल के रूप में महिलाओं के नाम किया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव ही नारी सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान के प्रयास किए हैं। इसी कड़ी में यह बिल एक ऐतिहासिक कड़ी के रूप में दर्ज हुआ। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पेश करके प्रधानमंत्री मोदी ने एक इतिहास रचा है। इसके पारित होने से महिला शक्तियां राजनीतिक क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा सकेगी।

 

BJP Mahila Morcha expressed joy over approval of Women's Reservation Bill in sawai madhopur

 

इसी ऐतिहासिक निर्णय पर महिला मोर्चा ने खुशी जाहिर की एक दूसरे का मुंह मीठा किया गया एवं नृत्य एवं गान के साथ हर्ष जताया। देश के नीति निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से नवाचार होगा एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका सशक्त होगी। इस अवसर पर महामंत्री सीमा गौतम, जिला मंत्री कृष्णा गुप्ता, जिला मंत्री सावित्री शर्मा, मंडल महामंत्री कनकलता गौतम, जिला मंत्री संतोष जैन, जिला उपाध्यक्ष मीना जैन, हेमलता शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, चंचल शर्मा, मौसमी मीणा सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

एक लाख रुपए की साइबर ठ*गी करने वाला एक वर्ष से फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर:- साइबर थाना पुलिस द्वारा एक लाख रुपए की ठ*गी करने वाले एक साल …

माथुर वैश्य समाज का रक्तदान शिविर हुआ आयोजित

सवाई माधोपुर:- अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के अन्तर्गत राजस्थान मंडलीय परिषद की शाखा सभा …

जहीर इकबाल से शादी के लिए धर्म नहीं बदलेगी सोनाक्षी सिन्हा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कल यानि 23 जून 2024 को मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल के …

पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार ने लागू किया नया कानून, 10 साल की जेल, 1 करोड़ रुपए जुर्माना

नई दिल्ली:- नीट और यूजीसी-नेट परीक्षा को लेकर छिड़े विवाद के बीच केंद्र सरकार ने …

अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक डंपर जप्त, आरोपी गिरफ्तार

रवांजना डूंगरथाना पुलिस ने अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक डंपर जब्त किया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version